देवप्रयाग विधानसभा में गरमियों में नहीं होने दी जाएगी पेयजल किल्लत: कंडारी
श्रीनगर
देवप्रयाग विधानसभा में गर्मियों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विधायक विनोद कंडारी ने देवप्रयाग विधानसभा को 3500 लीटर का टैंकर उपलब्ध कराया है। जिससे पानी की किल्लत होने पर ग्रामीण क्षेत्र में इस टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जा सकेगा।
इस मौके पर देवप्रयाग विधायक कंडारी ने कहा कि स्थानीय लोगों और यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर कीर्तिनगर और देवप्रयाग बाजार में आरओ की व्यवस्था भी की गई है। कहा देवप्रयाग विस क्षेत्र के किसी भी गांव में पेयजल किल्लत न हो, इसके लिए पेयजल आपूर्ति सुचारू रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में किसी भी गांव में पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी। इस मौके पर जल संस्थान के ईई नरेश पाल आदि मौजूद रहे।
