महिला पर्यटकों के खिलाफ क्रॉस केस

हरिद्वार

होटल संचालक और भाजपा नेता रोहन सहगल और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद अब पुलिस ने तीन महिला पर्यटकों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी की और होटल को सील कराने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले दिल्ली निवासी महिला पर्यटक मायना मुखर्जी, सैफाली मेहरोत्रा और देबोलीना की तरफ से आईटी पार्क देहरादून निवासी अशोक कुमार सिंह की शिकायत पर नगर कोतवाली में होटल संचालक रोहन सहगल और उनकी पत्नी जसमीत सहगल के‌ खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रोहन के होटल में ठहरने के लिए महिलाओं ने 31 मार्च को बुकिंग की थी। तीसरी युवती के ठहरने के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिलाओं ने हाथापाई और दुर्व्यवहार के आरोप में केस दर्ज कराया था। अब बुधवार को इस मामले में रोहन सहगल की शिकायत पर पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रोहन सहगल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि तीनों महिलाएं एक ही कमरे में रहकर शराब का सेवन करना चाहती थीं। शराब के सेवन को मना करने पर उन्हें होटल को सील कराने की धमकी दी गई। इसके बाद जब उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई तो गाली-गलौज करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र स‌िंह कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *