नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 30 को

अल्मोड़ा

रानीखेत में जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भी प्रवेशपत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेशपत्र में परीक्षार्थियों के विद्यालय के प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *