दुराचार के मामले में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची महिला

विकासनगर

महिला से ढकरानी कृषि विज्ञान केंद्र में सामूहिक दुराचार के मामले में विकासनगर पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस बयान दर्ज करने के लिए महिला का इंतजार करती रही लेकिन महिला देर शाम तक बयान देने कराने को नहीं पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि महिला से फोन पर संपर्क किया गया। लेकिन महिला अब तक पहुंची नहीं। इससे कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पायी। हरिद्वार जिले की एक महिला ने विकासनगर कोतवाली में गुड्डू निवासी मंगलौर, रविंद्र और सैनी नामक युवक के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, धमकी और एसीसीएसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया था कि 14 अप्रैल की रात को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर ढकरानी कृषि विज्ञान केंद्र के एक कमरे में तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। महिला ने बताया था कि आरोपियों ने विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में महिला के बयान दर्ज होने हैं और महिला का मेडिकल भी कराया जाना है। ऐसे में विकासनगर पुलिस ने महिला से फोन पर संपर्क किया और बयान दर्ज करने के लिए आने की बात कही थी। पुलिस महिला का इंतजार करती रही लेकिन महिला अब तक बयान दर्ज कराने और मेडिकल कराने नहीं पहुंची। कोतवाल रविंद्र शाह ने बताया कि पीड़ित महिला से फोन पर संपर्क किया गया। उसके बावजूद महिला अभी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची। ऐसे में बिना बयान दर्ज किये कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। महिला के बयान दर्ज करने और मेडिकल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *