ट्रक की चपेट में आकर पिता की मौत, बेटा घायल

हरिद्वार

स्कूल से मासूम बेटे को लेकर घर वापस लौट रहे व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर चालक फरार होने में कमयाब रहा, जिसकी कनखल पुलिस तलाश कर रही है। दुर्घटना कनखल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास हुई।
वाल्मीकि बस्ती निवासी सागर 40 वर्ष अपने पांच वर्षीय बेटे अर्णव को स्कूल से लेकर वापस लौट रहे थे। बंगाली मोड के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र नीचे जा गिरे। राहगीरों ने दोनों को बंगाली अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर पिता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, बंगाली अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत भी नाजुक बनी है, उसके हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। दुर्घटनास्थल से आरोपी चालक फरार होने में कामयाब रहा। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक एक गोदाम में केले उतारकर वापस लौट रहा था, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।   हरिद्वार, शहर के अंदर हुई सड़क दुर्घटना ने पुलिसिया कार्यशैली की पोल भी खोलकर रख दी है। व्यस्तम समय में ट्रक की शहर के अंदर कैसे एंट्री हुई, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। कनखल क्षेत्र वैसे ही घनी आबादी वाला क्षेत्र है ऐसे में दिन के समय ट्रक के अंदर एंट्री करने का नतीजा एक एक युवक की मौत के तौर पर सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *