बाण गंगा में संदिग्ध स्थितियों में शव बरामद

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र के गांव शाहपुर के नजदीक एक स्टोन क्रेशर के पास बाण गंगा में युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार पांच दिन पूर्व युवक के परिजनों गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को गांव शाहपुर के नजदीक बाण गंगा से युवक का शव पुलिस को मिला है। शव की शिनाख्त असलम 22 वर्ष पुत्र यूसुफ निवासी गेंड़ीखाता श्यामपुर, हाल निवासी कुंडी रानीमाजरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से पशुओं को चराने के लिये गया था। शाम को सभी पशु वापस आ गए और युवक वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने असलम की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नही लग पाया। जिसके बाद परिजनों ने असलम के गुम होने की तहरीर पुलिस को दी थी। असलम का शव बाण गंगा में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *