डीआईजी की रेल चौकी पुलिस को फटकार, तस्कर धरा

हरिद्वार
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र आर्यनगर में भरे उजाले में चाय के खोखे की आड़ में शराब बेच रहे व्यक्ति का वीडियो वॉयरल होने पर डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने रेल चौकी पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चाय विक्रेता को 50 देशी पव्वे के साथ गिरफ्तार किया। गुरूवार को एक वीडियो बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। शुभारंभ बैक्वट हॉल के सामने एक चाय के खोखे पर दोपहर के वक्त देशी शराब बेचते हुए नजर आ रहा था। शराब की खुलेआम की बिक्री होने पर आमजन ने ऐतराज जताया था। इसे लेकर रेल चौकी पुलिस की कार्यप्रणालि पर भी सवाल उठ रहे थे। डीआईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने इसे लेकर रेल चौकी पुलिस को आड़े हाथ लिया था। फटकार लगने के बाद रेल चौकी पुलिस ने तुरंत ही चाय के खोखे की आड़ में शराब बेच रहे आरोपी नीटू पुत्र सतपाल निवासी राजीव नगर कालोनी को पकड़ लिया, उससे देशी शराब भी बरामद की। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी बिलकुल भी नहीं होने दी जाएगी।

9 Attachments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *