गोर्खाली सुधार सभा ने 37 लोगों को किया सम्मानित

देहरादून

गोर्खाली सुधार सभा का 84वां स्थापना दिवस पर धूमधाम से मनाया गया। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। ऑनरेरी कैप्टन वाईबी थापा को गोर्खा गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में वीर नारियों में समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 37 लोगों को सम्मानित किया गया।
रविवार को गोर्खाली सुधार गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दार्जिलिंग के लोकसभा सांसद राजू बिस्टा, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, काबीना मंत्री गणेश जोशी, पूर्व राज्यसभा संसाद ले.जनरल शक्ति गुरूंग, ले. जनरल राम सिंह प्रधान और गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि सांसद राजू बिस्टा ने सभा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने गोर्खाली सुधार सभा, पर्वतारोही प्रीति मल्ल और फुटबाल खिलाड़ी अंजना थापा को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा की स्थापना आज से 84 वर्ष पूर्व 17 अप्रैल 1938 को हुई थी। इस मौके पर महामंत्री गोपाल क्षेत्री, कर्नल सीबी थापा, कर्नल बीएस क्षेत्री, ब्रिगेडियर पीएस गुरूंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा, प्रभा शाह, कर्नल माया गुरूंग, बीनू गुरूंग, संध्या थापा, वंदना बिष्ट, गोपाल क्षेत्री, मधुसूदन शर्मा, शंकर थापा, पूर्णिमा प्रधान, वाईबी थापा, प्रीतम सिंह गुरूंग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *