देहरादून में कुरान प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, ईरान से भी पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

देहरादून

टर्नर रोड स्थित तस्मिया अकादमी में रविवार को दो दिवसीय कुरान प्रदर्शनी का दूसरा दिन है। यहां पर रविवार सुबह लोग बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। कुरान की रोशनी से तस्मिया नूरानी है। लोग इन लम्हों को अपने कैमरों में कैद कर रहे है।
प्रदर्शनी 18वीं प्रदर्शनी है जिसमें सालों पुराने कुरान प्रदर्शित किए जा रहे हैं। दूसरे दिन ईरान से एक प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा है। संयोजक डॉ एस फारुख ने बताया कि लाइब्रेरी में पौने दो ग्राम से लेकर 2.5 टन तक के कुरान उपलब्ध है। यहां पर मुगल शासकों के लिखे ऒर छपवाए कुरान भी उपलब्ध है भारत की कई जबान समेत विदेशी जबानों में भी कुरान का तर्जुमा लोगों तक कुरान पहुंचाने के लिए कराया गया है। इस साल 1487 फीट लंबी और 2 फीट चौड़ी एक नई कुरान प्रदर्शनी में शामिल की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह है ऐसी कुरान कहीं भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा तांबे पर लिखी कुरान, 24 फीट लंबी और 12 फीट चौड़ी कुरान, पॉकेट वाली कुरान, डिजिटल कुरान वावी और अलिफ कुरान भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मुफ्ती वसीउल्लाह ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी से कुरान का संदेश समाज तक पहुंचाया जा रहा है वही इससे धार्मिक सौहार्द भी बढ़ता है। पूर्व पीसीसीएफ जयराज, भाजपा नेता रामकुमार वालिया ने कहा कि यह उत्तराखंड का एक ऐतिहासिक धरोहर है। सरकार को इसमें पहल करनी चाहिए। इसे और बड़ी प्रदर्शनी के रूप में लगाना चाहिए। इस दौरान मौलाना रिसालुदीन हक्कानी, मुफ़्ती सलीम अहमद कासमी, मुफ़्ती जिया उल हक, सैय्यद यासर, मुफ़्ती अयाज, शहजादे आदि मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *