गैरसैंण में धूमधाम से मनाया गया गंणत्रंत दिवस

चमोली

गैरसैंण विकासखंड में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठंड के बावजूद विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मों की प्रस्तुतियां दी। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में विधान सभा प्रभारी सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, विकासखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख शशि सोरियाल, नपं कार्यलय में अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। प्रखंड़ के पंचाली गांव में गैरसैंण स्थाई राजधानी समिति द्वारा बनाये गये राज्य शहीद स्थल पर समिति के अध्यक्ष नाराण सिंह बिष्ट ने तिरंगा झंडा फहराया। मौके पर जसवंत बिष्ट, पुष्पा देवी, क्षेपंस वीरेन्द्र लाल, नंदा बल्लभ,पदम सिंह, सुजान, हिमांशु, देवेन्द्र, किशोर रावत, राजेन्द्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *