देहरादून में विकासनगर के एथलीट दौड़े सबसे तेज
विकासनगर
देहरादून में रविवार को संपन्न हुई हाफ मैराथन में विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के धावकों ने अपना लोहा मनवाया है। तीन वर्गों में संपन्न हुई मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर विकासनगर के ही एथलीट रहे हैं। एथलीट के वापस लौटने पर एथलेटिक्स क्लब में सभी विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया।
क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में क्लब के 27 धावकों ने प्रतिभाग किया। 21 किमी दौड़ में सतपाल प्रथम, संस्कार थापा द्वितीय, दस किमी दौड़ में रितेश प्रथम, सचिन द्वितीय, संदीप तृतीय स्थान पर रहे। दस किमी दौड़ बालिका वर्ग में प्रियंका प्रथम, सरिता द्वितीय, मधु तीसरे स्थान पर रहे। पांच किमी दौड़ में आठ वर्षीय गुरसिद्धक और 12 वर्षीय दिवजोत का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस दौरान क्लब के कोच सुखलाल, संजय आदि मौजूद रहे।
