दिव्यांग जनों को बांटे आवश्यक सहायता उपकरण

विकासनगर

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान एवं बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार को भाऊवाला में दिव्यांग जनों के लिए आवश्यकता उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में तीस दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन करते हुए सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने दिव्यांगजनों को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी सुविधाओं का उपयोग स्वरोजगार शुरू करने के लिए किया जाना चाहिए, जिससे दूसरे पर निर्भरता समाप्त हो सके। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के जगदीश लखेड़ा ने संस्थान की ओर से दृष्टि बाधितों के लिए संचालित की जा रही सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराई। शिविर में दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, घड़ी, कान की मशीन, साइकिल, नजर के चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान विमल कंडवाल, सुखदेव फर्सवाण, यशपाल नेगी, नंदन सिंह कंडारी, रमा थापा, हेमलता नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *