किसानों को दी क्रेडिट कार्ड की जानकारी

विकासनगर

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम के तहत पंजाब नेशनल बैंक साहिया की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों को क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री बीमा योजना से संबंधित जानकारी मुहैया कराई गई। किसानों ने क्रेडिट कार्ड पर किए गए फसल बीमे की राशि समय पर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। रविवार को शिविर में शाखा प्रबंधक आरएस चौहान ने किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्ड के माध्यम से अपनी नगदी फसलों को बढ़ावा दे सकते हैं। जिससे वह अपने परिवार की आय को बढ़ाकर जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जरूरत के हिसाब से कृषि ऋण लेकर अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने व्यापार को दो गुना कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और किसान बीमा योजना की भी विस्तृत जानकारी दी। अधिकारी अंकित सिंघल ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए की जाने वाली कागजी कार्यवाही से संबंधित जानकारी मुहैया कराई। बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के लिए लगने वाले दस्तावेज सही होने जरूरी हैं। इस बीच किसानों ने हर साल फसल बीमा करवाने के बाद भी बीमें का पैसा किसानों को समय पर नहीं मिल पाने की बात उठाई। जिस पर शाखा प्रबंधक ने इस बार बीमा कंपनी से वार्ता करने का भरोसा दिलाया। शिविर में रण सिंह चौहान, ग्यारू दत्त शर्मा, सुरेश चौधरी, पूरण सिंह राय, युद्धवीर सिंह राय, संतन सिंह चौहान, सुल्तान सिंह, उमादत्त शर्मा, पप्पू शर्मा, इंद्र सिंह, नारायण सिंह, चतर सिंह, शमशेर सिंह, गजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, श्रीचंद सिंह, रण सिंह राय, सीता राम, गुमान सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह राय, ग्यारू, परम सिंह, सागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *