तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक घायल

ऋषिकेश

हाईवे पर बेलगाम दौड़ रहे बड़े वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे है। सोमवार को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। वहीं, एक अन्य राहगीर चोटिल हुआ है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह ऋषिकेश से श्यामपुर जा रही एक बाइक सवार को खदरी रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुभाष राठौर (45) पुत्र मोहनलाल निवासी भल्लाफार्म, श्यामपुर घायल हो गए। घायल को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि सुभाष सुबह बीमार बेटी को निर्मल आश्रम अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद घर लौट रहे थे। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हाईवे पर आईडीपीएल सिटी गेट से रायवाला बाजार तक वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है। वहीं, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिव कुमार (31) निवासी वाल्मीकि नगर, ऋषिकेश चोटिल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *