पीएम मोदी का आभार जताया

ऋषिकेश

पीएम नरेंद्र मोदी के गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर डाक टिकट और 400 रुपये के विशेष सिक्के जारी करने की श्री गुरु सिंह सभा ने सराहना की है। सभा सदस्यों ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर पीएम मोदी का आभार जताया। सोमवार को श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डाक टिकट और 400 रुपये के विशेष सिक्के जारी करने की सराहना की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। आज देश पूरी निष्ठा के साथ हमारे गुरुओं के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है। मौके पर गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान सरदार हाकम सिंह, गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गोविंद सिंह, सरदार मंगा सिंह, तीरथ सेठी, परमजीत, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *