गंगोत्री हाईवे पर पेचवर्क का काम शुरू

ऋषिकेश

चारधाम यात्रा तीन मई से शुरू हो रही है। टिहरी जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर है। लोनिवि ने गंगोत्री हाईवे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। बीते दो साल कोरोना की वजह से चारधाम यात्रा पर ग्रहण लगा रहा। अब यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। तीन मई से पहले सभी विभाग अपने स्तर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में लगे हुए हैं। वहीं यात्रा मार्ग पर लोनिवि नरेंद्रनगर डिवीजन ने भी विभिन्न स्थानों पर खराब सड़क पर पेचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में देवधाम के दर्शन को आने वाले यात्रियों को यात्रा मार्ग पर हिचकोले नहीं खाने पड़ेगे। लोनिवि के सहायक अभियंता संजय बिष्ट ने बताया कि लोनिवि ने हाईवे पर खराब सड़कों को दुरुस्त कर दिया है। यात्रा शुरू होने से पहले पेचवर्क का काम पूरा कर लिया जायेगा।
खारास्रोत में बनेगी पार्किंग
लोनिवि के अवर अभियंता रूपेश भट्ट ने बताया की चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के रिकार्ड संख्या में पहुंचने की आसार है। ऐसे में वाहन पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत पार्किंग के पास अस्थायी पार्किंग बनाई जा रही है। गुरुवार से पार्किंग का काम भी शुरू कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *