गोकशी को ले जाई जा रही गाय मुक्त कराई

रुड़की

सोमवार रात भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। तेज्जुपुर पुलिस चौकी के समीप पुलिस ने एक छोटे हाथी वाहन को आते देखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक वाहन छोड़कर इधर-उधर भागने लगा। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। वाहन में गाय के पैर बांधकर वाहन में डाला गया था। जिसको पुलिस ने मुक्त कराते हुए गोशाला भिजवा दिया। पूछताछ में पकड़े गए वाहन चालक ने अपना नाम सईद निवासी गांव बिलासपुर जनपद सहारनपुर बताया। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गोवंश संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *