शादी में गए परिवार के घर चोरी

रुड़की

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल समेट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को गली नंबर.5 गांधी नगर सुभाष नगर निवासी मुकुल ने तहरीर देकर बताया कि वह गुरुकुल से योग शिक्षा में मास्टर की डिग्री कर रहे हैं। परिवार शादी में दिल्ली गया हुआ था और वह भी शहर से बाहर थे। सोमवार को सुबह के वक्त वह घर पहुंचे तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले। अनहोनी की आशंका पर आस पड़ोसियों को मौके पर बुलाया। घर का नजारा देखकर मुकुल और आस-पड़ोसियों के होश उड़ गए। कमरे के भी ताले टूटे हुए थे। घर से करीब ग्यारह हजार रुपये और कीमती जेवरात गायब मिले। जेवर की कीमत लाखों में बताई गई है। परिवार के सदस्यों के वापस आने पर जेवर चोरी का सही अंदाजा लग पाएगा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ बंद मकान को खंगालने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *