घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

रुड़की

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित पक्ष ने दूसरे गांव के युवक को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पोक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब किशोरी का मेडिकल कराकर कोर्ट में उसके बयान दर्ज करा कर आने की तैयारी में है। लक्सर के मखियाली रेड़ा गांव का युवक तीन दिन पूर्व दूसरे गांव में गया था। देर शाम वह चुपचाप गांव में एक ग्रामीण की घर में घुस गया। युवक ने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान ग्रामीण व उसके परिवार के लोग लौट आए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इस दौरान गांव के काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने झटका देकर अपना हाथ छुड़ाया और फरार हो गया। बाद में उन्होंने बेटी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि युवक महीनों से उसे परेशान कर रहा था। कई बार खेत में अकेली पाकर पहले भी उसने किशोरी से रेप किया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जुनैद पुत्र रियाजुल निवासी मखियाली रेड़ा के खिलाफ पोक्सो तथा कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब किशोरी का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान दर्ज होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *