भाष्यकार जगद्गुरु भगवान आद्य शंकराचार्य जी की 6 मई को मनाई जाएगी जयंती

हरिद्वार

आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के तत्वाधान में 6 मई दिन शुक्रवार  को भाष्यकार जगद् गुरू भगवान आद्य शंकराचार्य जी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई जाएगी। आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री एवं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वर नंद गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में 6 मई दिन शुक्रवार को शंकराचार्य चौक पर आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान के श्रीविग्रह का पूजन प्रातः 8 बजे किया जाएगा। जिसमें षड् दर्शन साधु समाज के संत, महंत महामंडलेश्वर उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात सूरत गिरी बंगला कनखल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें  संत समाज जगद् गुरु भगवानआद्य शंकराचार्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे साथ ही संत जनों के भोजन भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *