फातिमा सना शेख ने दिखाया फैशन का सेंस

फैशन अपनी रुचि के अनुसार किया जाता है। फातिमा सना शेख ने अपने लेटेस्ट लुक के साथ गर्मियों में सबसे बेहतरीन फैशन सेंस की झलक दिखाई है। हमेशा की तरह, सना ने अपने मौसमी फैशन की हवा से इंटरनेट पर कब्जा कर लिया है। सना ने इस गर्मी के मौसम में बेहद स्टाइलिश और खास आउटफिट को कैरी किया है। फातिमा सना शेख को इन तस्वीरों में प्लाजो और क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है। इसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं।
फातिमा सना शेख ने अपने बालों को खुला रखा है। उन्होंने हल्का मेकअप भी किया हुआ है, जिससे उनकी खूबसूरती निखरकर आ रही है। फातिमा सना शेख ने अपने काले चश्मे और ब्लैक जूती से अपने लुक को कंप्लीट किया है। सना इसमें बहुत सुंदर लग रही हैं। फातिमा सना शेख को ये लुक फैशन स्टाइलिस्ट अक्षिता सिंह और खुशी भाटिया ने दिया है। सना ने इन तस्वीरों को अक्षिता और खुशी को भी टैग किया है। फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी फिल्म श्थारश् को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैथारश् में फातिमा सना शेख के साथ अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर लीड और अहम किरदार में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *