शिवांगी जोशी ने टीवी पर वापसी की पुष्टि की
ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाकर शिवांगी जोशी हर एक के घर का हिस्सा बन गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ‘बालिका वधू सीजन 2’ में नजर आईं लेकिन जल्द ही शो ऑफ एयर हो गया लेकिन अब एक्ट्रेस जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद शिवांगी जोशी ने किया है। बीते कई दिनों से शिवांगी जोशी का नाम रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ को लेकर चर्चा में बना हुआ था।
हाल ही में एक्ट्रेस से इस शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लेने को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर फैंस दंग रह जाएंगे। शिवांगी जोशी ने इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में इस शो का हिस्सा बनने को लेकर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा- खतरों के खिलाड़ी मेरा पहला रिएलिटी शो होगा। मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। ये शो मेरे डर को दूर करने और अपनी काबिलियत को चेक करने के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म होगा। इंटरव्यू में शिवांगी ने आगे कहा कि वो रोहित शेट्टी से मिलने के लिए बेताब हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 शो को लेकर शिवांगी जोशी का नाम लगातार चर्चा में बनी हुआ था। इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया था जिससे फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। शिवांगी ने व्हाइट साड़ी पहनकर तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था- मेरे पूरे दिल से… जल्द ही कुछ आने वाला है।
