सुप्रीम कोर्ट ने लड़के की याचिका पर यूपी सरकार को भेजा नोटिस
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने 17 साल के एक लड़के की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें उसने अपने पिता को लीवर दान करने की अनुमति मांगी है। याचिकाकर्ता नाबालिग के पिता को लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है और हालत गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सुनवाई की अगली तारीख 12 सितंबर को उपस्थित रहने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि लीवर दान किया जा सकता है या नहीं, यह देखने के लिए नाबालिग का प्रारंभिक परीक्षण किया जाना है।
