दो वांछितों को गिरफ्तार किया

रुड़की

अपराधिक मामलों में कोर्ट से जमानत पाकर लगातार गैरहाजिर चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार किया है। जिन्हें चालान करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी सोनी पुत्र नाथीरम को एक मामले में 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन वह कोर्ट से लगातार गैर हाजिर चल रहा था। कई बार कोर्ट ने उसके समन भेजे उसके बावजूद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिसके बाद कोर्ट ने उसके गैरजमानती वारंट जारी किए थे। वहीं दूसरी ओर लंढौरा पठान चौक निवासी जफर पुत्र यूनुस एक मामले में न्यायालय से अनुपस्थित चल रहा था। उसके लिए भी कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर चालान करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *