विधायक पुंडीर ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

विकासनगर

सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने नगर पंचायत सेलाकुई के प्रगति विहार में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यहां करीब आधा दर्जन संपर्क मार्गों का निर्माण किया जा रहा है। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। सोमवार को कहा कि लंबे समय से स्थानीय जनता संपर्क मार्गों के सुधारीकरण की मांग कर रही थी। सभी संपर्क मार्गों का सुधारीकरण होने से करीब एक हजार की आबादी को यातायात की बेहतर सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर बस्ती को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। वह समय-समय पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि सड़क निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता दिखाई देने पर इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों समेत खुद विधायक से भी करें। इस दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, एसडीओ मुकेश कुमार, सत्य आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, अनिल नौटियाल, भगत सिंह राठौर, विनोद पाल, राजेश प्रधान, दिनेश तिवारी, राजू थापा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *