इकबालपुर शुगर मिल जल्द चलाने की मांग

रुडकी

किसानों ने इकबालपुर शुगर मिल जल्द चलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल जल्दी चल जाए तो किसान समय से गेहूं की बुवाई अपने खेतों में खड़ा गन्ने की फसल काटकर कर सकेंगे। किसान राजवीर सिंह, कपिल सैनी, रोहित सैनी, यशवीर सिंह, मुनव्वर अहमद, राजपाल सिंह, सुशील कुमार, सुलेमान आदि का कहना है कि इकबालपुर शुगर मिल शीघ्र चलनी चाहिए। चीनी मिलें चलने से किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल समय से काटकर उसे चीनी मिल में आपूर्ति कर सकेंगे। किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल कटने के बाद ही गेहूं की फसल की बुवाई समय से हो सकेगी। क्षेत्र में अधिकतर छोटे व मध्यम श्रेणी के किसान हैं। अधिकतर किसान अपने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल काटने के बाद ही उसी खेत में गेहूं की फसल की बुवाई कहते हैं। झबरेड़ा क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में गन्ना कोल्हू संचालित हो रहे हैं। गन्ना कोल्हू में इस समय गन्ना दाम ₹250 प्रति कुंतल गन्ना कोल्हू संचालकों द्वारा खरीदा जा रहा है। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दीपावली, भैया दूज आदि त्योहार आने से किसानों को पैसे की आवश्यकता है। किसान विवश होकर गन्ना कोल्हू में अपना करना कम दाम में ही डालने पर विवश हो रहा है। चीनी मिलें चलने पर गन्ना कोल्हू में भी गन्ने के दाम बढ़ जाते हैं। इकबालपुर शुगर मिल महाप्रबंधक सुरेश शर्मा का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में जहां शुगर मिल के सेंटर लगाए जाते है। वहां पर गन्ना तोड़ने के लिए तोल कांटे लगाने का काम किया जा रहा है नवंबर माह के पहले हफ्ते में शुगर मिल में गन्ना पेराई कार्य का शुभारंभ करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *