आंगनबाड़ी में राशन को देना होगा आधार

रुड़की

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाला राशन अब बिना आधार कार्ड के नहीं मिल पाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को इस बाबत आदेश दिए गए हैं। हर माह की पांच तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती, कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के बीच टेक होम राशन का वितरण होता है। अब ऐसे लाभार्थियों को आधार कार्ड अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र पर जमा करना होगा। तभी उनको राशन मिल पाएगा। इस बारे में बाल विकास परियोजना अधिकारी रुड़की धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिन लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन दिया जाता है उनको आधार से पोषण ट्रैकर पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जो लाभार्थी पोषण ट्रैकर पर पंजीकरण नहीं होगा ऐसे लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा । आंगनवाड़ी केंद्र पर अब वही लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जिनके पास आधार कार्ड होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *