आल्टो खाई में समाई, दो की मौत
देहरादून
चौकी गौचर द्वारा एसडीआरएफ को सूचना मिली की देवखाल, ग्राम नंदप्रयाग, जनपद चमोली में एक वाहन खाई में गिर गया है। यहां उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से एएसआई भगत कंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर रवाना हुई। इस दौरान घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि पोखरी- गोपेश्वर मार्ग पर देवखाल नामक राजस्व क्षेत्र में एक आल्टो वाहन यूके11टीए-2749 अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। एसडीआरएफ टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों शवों को खाई से निकालकर पटवारी को सुपुर्द किया गया।

