डीएम ने दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने को कहा

चमोली

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि बदरीनाथ धाम में आने वाले यात्रियों की रहने खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सम्बंधित विभागों द्वारा निरन्तर इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित मेडिकल चेकअप निर्धारित केंद्रों में किया जा रहा है। जिला अधिकारी ने कहा यात्रियों को खाने पीने व रहने को लेकर आर्थिक रूप से भी कोई समस्या न आये। इसके लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों जिसमें होटल,रेस्टोरेंट,चाय की दुकान, मिठाई, परचून व सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिये है। संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली अभिनव शाह, जिला पूर्ति अधिकारी व खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चमोली बाजार, क्षेत्रपाल, बिरही, मायापुर, गडोरा आदि स्थानों में निरीक्षण किया गया। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट लगाने व साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *