कुंडा पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को किया गिरफ्तार

काशीपुर

कुंडा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6320 व ताश की गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13 जी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की शाम सूर्या चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि बाबरखेड़ा में शिव मंदिर के पास पानी की टंकी के सामने शमशान घाट पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जहां पर पांच लोग ताश की गाड़ी के साथ अपनी अपनी हार जीत की बाजी लगा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजीव कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाबरखेड़ा, गुरमीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी बाबरखेड़ा, भारत सिंह पुत्र किरण पाल सिंह निवासी बाबरखेड़ा, अशोक कुमार पुत्र उदल सिंह निवासी बाबर खेड़ा, कुंदन सिंह पुत्र मुन्नू सिंह निवासी बाबरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 6320 व ताश की गड्डियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *