असगढ़ पेयजल योजना ग्राम सभा के हैंडओवर हुई

पौड़

जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेयजल योजनाओं को अनुश्रवण का काम शुरू हो गया। शनिवार को कल्जीखाल ब्लाक के नोडल अफसर ने असगढ़ में मिशन के कामों का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में सभी परिवार को पेयजल मुहैया हो इस पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत गांवों में पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए जल निगम और जलसंस्थान महकमे मिशन के तहत योजनाओं का चयन कर उन्हें बना रहे हैं। शनिवार को कल्जीखाल ब्लाक के असगढ़ में जेजेएम के नोडल एवं महाप्रबंधक निर्माण शाखा सुभाष चंद्रा ने यहां बन रही योजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। असगढ़ पेयजल योजना बमराई स्रोत से बनाई गई है। करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन के सहारे गांव तक पानी पहुंचाया गया है। गांव में 95 परिवार रह रहे हैं। जिन्हें पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। जलनिगम ने जल जीवन मिशन में यह योजना बनाई है। जीएम सुभाष चंद्रा ने बताया कि असगढ़ में मिशन के तहत लोगों को पेयजल का लाभ मिल रहा है। पेयजल लाइन से लेकर स्रोतों का निरीक्षण किया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी योजना के निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। मौके पर जलनिगम अपर सहायक अभियंता चंद्रवीर सिंह ने बताया कि असगढ़ पेयजल ययोजना के बारे में बताया गया कि एक किलोमीटर लंबी लाइन से गांव तक पानी पहुंचाने में कुल बजट 43.59 की लागत थी। जिसमें 28.39 लाख की लागत वाटर सप्लाई हैड में रखी गई थी। योजना के तहत एक टैंक भी बनाया गया है। इसके बाद यहां पानी की अब कोई दिक्कत नहीं है। योजना ग्राम सभा को हैंड ओवर कर दी गई है। योजना का रख रखरखाव अब ग्राम सभा कर रही है। मौके पर ग्राम प्रधान नीलम नेगी , जसपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *