ग्रामीणों ने किया खनन पट्टाधारक के खिलाफ रोष प्रकट

श्रीनगर गढ़वाल

कीर्तिनगर तहसील के अन्तर्गत नैथाणा चौरास के ग्रामीणों की मेवशियों के चरान के जंगल को खनन पट्टाधारक द्वारा खोद दिया गया है। चरान की ग्रीन भूमि को खोदे जाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए खनन पट्टाधारक की तानाशाही बताते हुए प्रशासन से जल्द कार्यवाही की मांग की है। ऐसा न करने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व में भी प्रशासन ने खनन पट्टा धारक को ऐसा न करने के निर्देश दिये थे। नैथाणा की ग्राम प्रधान आशा भट्ट, पूर्वप्रधान संजय रावत, मनोज जोशी, वासुदेव भट्ट, रेवत मियां, विनोद चौहान, वीरेन्द्र चौहान, बसंत लाल आदि ने कहा कि खनन पट्टाधारक द्वारा जेसीबी से चरान स्थल से खोदकर दलदल बना दिया है, ताकि यहां मेवशी चरान हेतु नहीं आये। कहा कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो कीर्तिनगर प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा।
किया खनन पट्टाधारक के खिलाफ रोष प्रकट
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर तहसील के अन्तर्गत नैथाणा चौरास के ग्रामीणों की मेवशियों के चरान के जंगल को खनन पट्टाधारक द्वारा खोद दिया गया है। चरान की ग्रीन भूमि को खोदे जाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए खनन पट्टाधारक की तानाशाही बताते हुए प्रशासन से जल्द कार्यवाही की मांग की है। ऐसा न करने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व में भी प्रशासन ने खनन पट्टा धारक को ऐसा न करने के निर्देश दिये थे। नैथाणा की ग्राम प्रधान आशा भट्ट, पूर्वप्रधान संजय रावत, मनोज जोशी, वासुदेव भट्ट, रेवत मियां, विनोद चौहान, वीरेन्द्र चौहान, बसंत लाल आदि ने कहा कि खनन पट्टाधारक द्वारा जेसीबी से चरान स्थल से खोदकर दलदल बना दिया है, ताकि यहां मेवशी चरान हेतु नहीं आये। कहा कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो कीर्तिनगर प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *