देसी शराब का जखीरा बरामद, एक आरोपी दबोचा

हरिद्वार। अवैध शराब की खेप बरामद करते हुए कनखल पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। कार के अंदर से पंद्रह पेटी देसी शराब के पव्वे बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि एक देसी शराब के ठेके से शराब की डिलीवरी शहर में पहुंचाई जा रही थी। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि जगजीतपुर चौकी प्रभाारी देवेंद्र तोमर की अगुवाई में पुलिस टीम ने गांव जियापोता तिराहे के पास एक कार को पीछा कर रोक लिया। कार की तलाश लेने पर उसके कब्जे से पंद्रह पेटी शराब की बरामद हुई। बताया कि पुलिस टीम के हत्थे चढ़े युवक ने अपना नाम राधे पुत्र मुकट सिह निवासी हुसैनपुर गुन्नौर जिला सम्भल यूपी हाल निवासी रानी गली भूपतवाला बताया। बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक देसी शराब के ठेके से ही शहर में सप्लाईकी जानी थी। आरोपी का संबंधित धारा में चालान करते हुए कार सीज कर दी गई। पुलिस टीम में एसआई उपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, पप्पू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *