तीन दिन में पकड़े 28 बंदर

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में कटखने बंदरों से लोगों को निजात दिलाने को बंदर पकड़ने का अभियान जारी है। अभियान के तीसरे दिन रविवार को टीम ने नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में पिंजरा लगाया। इस दौरान पातालदेवी क्षेत्र से सात बंदरों को पकड़ा। वहीं अब तक टीम 28 बंदरों को पकड़ चुकी है। दरअसल, नगर क्षेत्र में कटखने बंदरों का आंतक लगातार बढ़ रहा है। बंदर घरों के अंदर तक पहुंच लोगों पर हमला कर रहे है। जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। कई बार मांग के बाद फिर एक बार पालिका ने बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। बीते शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के तहत मथुरा से पहुंची टीम ने अब तक 28 बंदरों को पकड़ लिया हैं। वहीं बंदरों को पकड़ कर बध्याकरण करने के लिए एनटीडी स्थित बंदर बाड़े में रखा गया है। जल्द ही पकड़े गए बंदरों को बध्याकरण शुरू कर दिया जाएगा। यहां बंदर पकड़ने वाली टीम में मोहम्मद जीशान, शरीफ, आसिफ खान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *