सेल का वित्त वर्ष 2021- 22 का वित्तीय परिणाम घोषित

नई दिल्ली ,

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए, 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम कल घोषित किए हैं।
वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान, कंपनी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन और विक्रय दर्ज किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अब तक का सर्वाधिक 1,03,473 करोड़ रुपये का कारोबार करने के साथ ही 22,364 करोड़ रुपये का श्वक्चढ्ढञ्जष्ठ्र दर्ज किया है। सेल ने यह शानदार प्रदर्शन स्टील की मांग में बढ़ोत्तरी और सकारात्मक बिजनेस के माहौल के चलते किया है, जो बाज़ार में उभरते हुए अवसरों को हासिल करने के लिए उत्पादन बढ़ाने और तकनीकी-आर्थिक मापदंडों को बेहतर करने की दिशा में सामूहिक और ठोस प्रयासों का नतीजा है।
वित्त वर्ष 2021-22 का यह रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन संगठन के आपसी सुचारु तालमेल का नतीजा है; हालांकि, चौथी तिमाही के नतीजों को इनपुट लागतों में अभूतपूर्व वृद्धि, विशेष रूप से विभिन्न कारणों से आयातित कोकिंग कोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते पूरी तरह से अछूता नहीं रखा जा सका। चुनौतियों के बावजूद, कंपनी ने लागत को नियंत्रित करने के लिए कई सक्रिय कदम उठाए हैं। कंपनी आगे बढ़ते हुए, अपनी प्रक्रियाओं और प्रोडक्ट बास्केट में निरंतर सुधार के लिए विभिन्न उपाय के जरिये अधिक इनपुट लागत और बाजार मूल्य अस्थिरता की दोहरी चुनौतियों का सामना करने करने के लिए योजना पर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *