एयरलिफ्ट कर रेफर यात्री डिस्चार्ज
रुद्रप्रयाग
केदारनाथ यात्रा में घायल हुए यात्री 27 वर्षीय विनोद कुमार को हायर सेंटर से रेफर कर दिया गया है। जबकि एयरलिफ्ट कराए गए अधिकांश केस बेहतर है। एनएचएम निदेशक डॉ सरोज ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण एयरलिफ्ट होने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। यह सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की कामयाबी है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों की सेवा और मदद के लिए इसी तरह के सार्थक प्रयास होते रहेंगे। ताकि तीर्थयात्रा करने आ रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
