श्रीलंका ने बांग्लादेश को दस विकेट से हराया

ढाका

श्रीलंका ने बांग्लादेश को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को 10 विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीत ली है। श्रीलंका की जीत में तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो की अहम भूमिका रही। फर्नांडो ने केवल 51 रन देखकर छह विकेट लिए। इस तेज गेंदबाज ने मैच में 144 रन देकर कुल 10 विकेट लिए। मेजबान बांग्लादेश की ओर से सुबह के सत्र में लिटन दास और शाकिब अल हसन ने 97 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को बचाने का प्रयास किया पर वे सफल नहीं हुए।
फर्नांडो ने अपनी गेंद पर शानदार रिटर्न कैच लेकर लिटन को पेवेलियन भेजा। लिटन ने 52 रन बनाए। वहीं शाकिब 72 गेंदों में 58 रन बनाकर जल्दी आउट हुए। बांग्लादेश ने आखिरी तीन विकेट बिना कोई रन बनाकर खो दिये। बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 169 रनों पर ही आउट हो गयी। पहले पारी के आधार पर मिली बढ़त को देखते हुए श्रीलंका को जीत के लिए केवल 29 रन बनाने थे जो उसने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिए। आसादे फर्नाडिज 21 जबकि दिमुथ करुणारत्ने 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले बांग्लादेश ने पहली पारी में 365 और दूसरी पारी में 169 रन बनाये थे जबकि श्रीलंका ने पहली पारी में 506 रन बनाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *