राशन कार्ड सरेंडर कराने को आधार कार्ड देना होगा

रुड़की

राशन कार्ड सरेंडर कराने के लिए अब आधार कार्ड भी देना होगा। अब तक रुड़की क्षेत्र में करीब एक हजार राशन कार्ड सरेंडर हो चुके हैं। सरकार अपात्र को ना-पात्र को हां के तहत कार्ड सरेंडर करवा रही है। राष्ट्रीय खाद्य योजना, राज्य खाद्य योजना, अंत्योदय योजना के कार्ड सरेंडर हो रहे हैं। राशन कार्ड सरेंडर के लिए अब तक केवल वास्तविक कार्ड और एक प्रार्थना पत्र लिया जा रहा था। अब इसमें आधार कार्ड भी लिया जा रहा है। कार्ड में दर्ज किसी भी एक व्यक्ति का आधार कार्ड लिया जा रहा है।  विभाग का कहना है कि पहले राशन कार्ड का नंबर छह अंकों का था। बाद में जब यह ऑनलाइन हुआ तो यह बारह अंकों का हो गया। कुछ पुराने राशन कार्डों में अब भी छह ही अंक है। हालांकि, वह ऑनलाइन हुए हैं। कार्ड सरेंडर कराने के लिए साइट में नंबर डालना होता है। इसमें बारह नंबर डालने होते हैं। इसलिए इसकी जगह आधार कार्ड लिया जा रहा है। जिससे कार्ड को सरेंडर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *