योग विभाग ने अब विवि स्तर पर शुरु किया योग शिविर

श्रीनगर गढ़वाल

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के परिपेक्ष्य में गढ़वाल विवि के योग विभाग द्वारा 2 माह तक योग शिविर, योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, योग की विभिन्न कार्यशालाएं श्रीनगर एवं चौरास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं गांव में लगाया गया है। इसी के तहत शुक्रवार से योग विभाग द्वारा वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का प्रारम्भ किया गया। कुलपति के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हीरा लाल यादव ने कहा कि योग विद्या में छात्र-छात्राएं आगे बढ़े इसके लिए इस तरह के कार्यक्रम होने जरूरी हैं। योग विभाग द्वारा छात्रों के साथ ही समुदाय को जो योग के गुर सिखाये जा रहे हैं वह सराहनीय पहल है। योग विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. अनुजा रावत ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यशाला समस्त विभागों के छात्र-छात्राओं , शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए लगायी जा रही है, जिसमें योग निन्द्रा , ध्यान, मुद्रा, प्राणिक हिलिंग ,योग चिकित्सा के द्वारा हम किस प्रकार से वैकल्पिक उपचार कर सकते हैं साथ इसमें मुख्य रूप से योग विभाग के समस्त शिक्षकगणों द्वारा कार्यशाला में अपना योगदान दिया जाएगा। कहा कि विभाग द्वारा लगातार विभिन्न विद्यालयों , शैक्षिक संस्थानों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से प्रतिदिन 10 से 15 कैम्प लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर योग विभाग के डॉ. घनश्याम ठाकुर, डॉ. चिंताहरण बेताल, डॉ. रजनी नौटियाल, डॉ. किरण वर्मा , डॉ. विनोद नौटियाल, शोध छात्र जयराम , लक्ष्मीकान्त, अर्चना, वत्सला सहित छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *