पुण्य तिथि पर किया पूर्व पीएम पं० नेहरू को याद

पौड़ी

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन के साथ नेहरू द्वारा लिखित डिस्कवरी ऑफ इंडिया पुस्तक को भेजा है। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि नेहरू के कार्यकाल को लेकर आज तमाम तरह की आलोचनाएं देखने और सुनने को मिल रही है लेकिन ऐसा नहीं है, पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने ततकालीन व्यवस्थाओं के मद्देनजर कई कदम उठाएं। आज उस इतिहास को मिटाने की कोशिशे भी हो रही है। प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा, रोजगार, उद्योग हर क्षेत्र में उन्होंने काम किया। उनके कार्यकाल में जितने सार्वजनिक निगम स्थापित हुए उनमें से आज तमाम कोशिशों के बाद भी 10 फीसदी को भी बचाया नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि जितनी गहरी सोच पूर्व प्रधानमंत्री की थी उसे उनके द्वारा लिखी डिस्कवरी ऑफ डंडिया पुस्तक से आसानी से समझा जा सकता है। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष नेगी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *