आईपीएल कमाई में इंग्लिश प्रीमियर लीग से भी आगे रू गांगुली

मुम्बई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कमाई के मामले में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) से भी आगे है।
गांगुली ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘मैंने इस खेल को विकसित होते देखा है, जहां मेरे जैसे कई खिलाड़ियों ने कुछ शतक कमाए और अब इसमें करोड़ों कमाने की क्षमता है। साथ ही कहा कि यह खेल प्रशंसकों , देश के लोगों और बीसीसीआई द्वारा चलाया जाता है जिसे क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा बनाया गया था। यह खेल मजबूत है और आगे भी इसी प्रकार विकसित होता रहेगा।’ इस पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि आईपीएल से जो राजस्व मिलता है वह ईपीएल से ज्यादा है। इस बात से मुझे खुशी होने के साथ ही गर्व भी होता है। खुशी इस बात की होती है कि जिस खेल से मुझे प्यार है वह कितना आगे बढ़ गया है। आईपीएल में अब आठ की जगह दस टीमें हो गयी हैं। इससे मैचों की तादाद भी बढ़ गयी है। जिसका सीधा प्रभाव इससे होने वाले लाभ पर भी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *