भाजपा के 200 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

सिलवानी,

जिले के कुण्डाली गांव में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर करीब 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवेंद्र पटेले बेगमगंज तथा उदयपुरा के पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल की मौजूदगी में भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए। यहां पर अतिथियों के द्वारा कांग्रेस में शामिल होने वालों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस की बैठक का आयोजन तहसील मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर कुण्डाली गांव मेंं उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। यहां पर भाजपा के मंडल पदाधिकारी हेमंत लोधी तथा संतोष कुमार लोधी के नेतृत्व में करीब 200 भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा को छोडऩे की घोषणा कर कांग्रेस का दामन थामा। बैठक को उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल बेगमगंज ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा तथा कहा कि महंगाई तेजी से बढ़ रही है। बेरोजगारी चरम पर है। किसान विरोधी केंद्र सरकार उद्योगपतियों अडानी, अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए मनमानी पूर्वक फैसले ले रही है। धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाय जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने कमल नाथ पर भरोसा जता कर कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाया था। लेकिन भाजपा ने साजिश रच कर बिकाऊ नेताओं को अपने खेमे में कर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिरा दिया लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा की नीति को समझ चुकी है तथा अगले साल होने जा रही विधानसभा के चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर कविंद्र सिंह रघुवंशी, माधव सिंह पटेल, जसवंत कुकरैया, मदन लाल नेमा, महेंद्र पुरी गोस्वामी, टीकम पटेल, लखन पटैल, रामसिंह, विश्वनाथ पटेल, रवि लोधी, दुर्गेश लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अनिल पुरोहित/अशफाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *