विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व जादू के जरिए किय

मद्यनिषेध विभाग व विनायक ग्रामोद्योग संस्थान के सहयोग से विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जन सामान्य को तम्बाकू व तम्बाकू जनित पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराने व स्वस्थ जीवन यापन के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से चारबाग बस स्टेशन,  पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा विभागीय प्रदर्शनी, प्रचार साहित्य का वितरण, सांस्कृतिक व जादू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनायक ग्रामोद्योग संस्थान के अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान कशी प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उपनगरीय हैदरगढ़, चारबाग बस स्टेशन सरोज कुमारी, राज्य मद्यनिषेध अधिकारी उत्तर प्रदेश, आर. एल. राजवंशी क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी क्षेत्र नीतू वर्मा, जिला मद्यनिषेध व साजोत्थान अधिकारी, बृजमोहन आदि उपस्थिति रहे। इसके अलावा बड़ी बाजार बक्सी का तालाब में नशा मुक्त समाज अन्दोलन अभियान कैशल का आयोजित कार्यक्रम में मद्यनिषेध विभाग द्वारा विभागीय प्रदर्शनी लगाकर प्रचार साहित्य का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जादू के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय को तम्बाकू व तम्बाकू जनित उत्पादों से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *