मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने किया डा. राजेश त्रिवेदी को सम्मानित

लखनऊ

प्रदेश में पत्रकारों के हित रक्षण हेतु सदैव सक्रिय रहने वाले उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश त्रिवेदी को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। कुमार गेस्ट हाउस उन्नाव में आयोजित सम्मान समारोह में मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर शुक्ल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरि सहाय मिश्रा मदन, बीजेपी नेता शशांक शेखर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह चंदेल, भगवत नगर  विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत शुक्ला द्वारा लखनऊ से डा. राजेश त्रिवेदी के साथ दिल्ली से रिजवान रजा, अभिषेक सहज, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय, अधिवक्ता राजेंद्र अवस्थी, साहित्यकार शरद मिश्रा, समाजसेवी संजय जायसवाल को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अपने संबोधन में अधिवक्ता श्रीकांत तिवारी, सोनी अवस्थी शुक्ला, प्राचीन्द्र मिश्रा, नीरज सोनी, आनंद शर्मा, डाक्टर सुधीर शुक्ला एवं अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डीएसएन कालेज डाक्टर मानवेन्द्र सिंह आदि ने यूपी में पत्रकारों के हित रक्षण में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश त्रिवेदी की भूमिका सराहना की। इसके साथ ही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मण्डल अध्यक्ष एल. के. तिवारी, महामन्त्री राकेश कश्यप, शशिकांत पांडेय, मोहसिन मलिक, देवेश नायक, अनुराग शर्मा, भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रिया भट्टाचार्य, कोमल पत्रकार, रूबा खान, वैदिका गुप्ता आदि ने सम्मानित होने पर डा. राजेश त्रिवेदी को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *