शिविर में 100 लोगों के दांतों का किया उपचार

विकासनगर

इनरव्हील क्लब की ओर से जीवनगढ़ डांडा बस्ती में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों टूथ पेस्ट और टूथ ब्रश वितरित किए गए। शिविर में सौ लोगों ने अपने दांतों का उपचार कराया। दंत चिकित्सक डा. प्रवेश शर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि शरीर की सुंदरता और सेहत दोनों के लिए स्वस्थ दांत जरूरी है। दांतों की परेशानी से इंसान कई जरूरी चीजों के सेवन से वंचित रह जाता है। बताया कि उम्र बढ़ने के साथ दांतों की सबसे बड़ी परेशानी दांतों का ढीला होना और हिलना है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे मसूड़ों का धीरे विकसित होना, हड्डियों के विकास में रुकावट आना और मसूड़ों की लंबी बीमारी का असर शामिल हैं। संक्रमण के कारण दांत कमजोर होते हैं। लिहाजा शुरू से ही दांतों की देखभाल की जानी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों को दांतों में लगने वाले रोगों और उनके लक्षण की जानकारी दी। इस दौरान रचिता ठाकुर, रीना वर्मा, सुनीता गुलेरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *