मैक्स वेरस्टापेन के पिता ने मोनाको ग्रांड प्रिक्स में रेड बुल की रणनीति की आलोचना की

मोनाको,

मैक्स वेरस्टापेन के पिता ने मोनाको ग्रांड प्रिक्स में सर्जियो पेरेज के साथ पक्षपात करने के लिए रेड बुल की आलोचना करते हुए कहा कि मैक्सिकन ड्राइवर के बजाय टीम को उनके बेटे को प्राथमिकता देनी चाहिए थी।
32 वर्षीय पेरेज ने फेरारी के चार्ल्स लेक्लर और कार्लोस सैन्ज की गलतियों का लाभ उठाते हुए रविवार को बारिश से प्रभावित मोनाको ग्रां प्री में शीर्ष पर आने के बाद सीजन की अपनी पहली और कुल मिलाकर तीसरी रेस जीती।
1994 और 2003 के बीच 107 एफ वन रेस शुरू करने वाले जोस वेरस्टापेन अपने बेटे को प्राथमिकता ना दिए जाने के बाद नाराज हो गए थे।
उन्होंने कहा, चार्ल्स लेक्लर के उस दूसरे पड़ाव पर फेरारी की गलती के कारण मैक्स तीसरे स्थान पर रहे। चैंपियनशिप के लीडर मैक्स को इस मायने में चुनी हुई रणनीति से मदद नहीं मिली। यह पूरी तरह से पेरेज के पक्ष में हो गया। यह मेरे लिए निराशाजनक था। मैं चैंपियनशिप लीडर के लिए इससे अलग होना पसंद करता।
पेरेज की जीत एक आक्रामक टायर रणनीति के आधार पर बनी थी, जिसने उन्हें फेरारी की गलतियों को भुनाने के लिए एक अच्छी स्थिति में ला दिया।
वेरस्टापेन पूरे सप्ताहांत में अपने सामान्य उच्च मानकों से दूर थे और फेरारी द्वारा चार्ल्स लेक्लर को एक दूसरे पिट-स्टॉप के लिए बुलाए जाने के बाद केवल पोडियम पर एक जगह मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *