गाधारोणा में नाला बनाने को लेकर प्रदर्शन
रुड़की
गाधारोणा में नाले का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाले का निर्माण कराए जाने की मांग की। गाधारोणा में कुछ समय पहले 590 मीटर नाला बनाने का कार्य शुरू किया गया था। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले का निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया गया था। लोगों का कहना है कि ठेकेदार कुछ मीटर तक खुदाई कर बीच में ही काम छोड़ कर चला गया था। ग्रामीणों का कहना है कि छह दिन पहले नाले के लिए की गई खुदाई में बारिश का पानी भर जाने की ईश्वर गिरी की घर की दीवार भी गिर गई थी। साथ ही खोदी गई जमीन में गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों का कहना है कि इस बारे में एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना कि उन्होंने विधायक उमेश कुमार से मिलकर भी इस समस्या का निस्तारण की मांग की थी। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाला निर्माण शुरू किए जाने की मांग की।
