लॉर्ड्स टेस्ट में वॉर्न को दी गयी श्रद्धांजलि

लंदन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यहां लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वार्न को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मैच को 23वें ओवर के बाद 23 सेकेंड के लिए रोका गया। इस दौरान मैदान पर मौजूद इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों के साथ ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी अपनी अपनी जगहों पर खड़े हो गए। इसके अलावा स्टेडियम में उपस्थित दर्शक और ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी भी खड़े हो गए। स्टेडियम में लगी स्क्रीन पर वॉर्न का वीडियो चलाया गया और सभी खिलाड़ियों ने इस खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि वार्न का 4 मार्च को 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। वॉर्न दोस्तों के साथ थाईलैंड में थे और वहीं उनकी मौत हुई। वॉर्न ने टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 195 विकेट इंग्लैंड के खिलाफ ही लिए थे। वॉर्न की याद में एक कमेंट्री बॉक्स का नाम भी वार्न रखा गया है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वॉर्न कमेंट्री भी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *