फंदे से लटका मिला युवक का शव

ऋषिकेश

आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में हरिद्वार रोड पर एक झोपड़ी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आईडीपीएल स्थित जेजे ग्लास फैक्सी के पास रोड किनारे एक झोपड़ी में रहने वाले युवक ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। मृतक की पहचान कोमल (20) पुत्र चंद्रदेव पांडे के रूप में हुई हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि कोमल सोमवार की रात झोपड़ी में सोने चला गया था। परिवार के अन्य सदस्य बगल की दूसरी झोपड़ी में रहते हैं। सुबह आठ बजे तक वह झोपड़ी से बाहर नहीं आया। दरवाजा खोलने का प्रयास किया, मगर दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह परिजन झोपड़ी के अंदर पहुंचे तो सामने वह फंदे से लटका हुआ मिला। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *