विक्रम एसो. के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रीतम को बताई अपनी समस्याएं
देहरादून
पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह से आज उनके देहरादून आवास पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में विक्रम एसोसिएशन प्रेमनगर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर विक्रम संचालन में आ रही अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया। इस अवसर पर विक्रम एसोसिएशन के लोगों को खासा दिक्कत आ रही है। उन्होंने प्रीतम सिंह से मिलकर बताया कि अगर सरकार एकदम से विक्रम बंद कर देगी तो हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उनका कहना है कि कई विक्रम वालों के तो विक्रम के अभी लोन भी चल रहे हैं जिसकी किस्तें बढ़ने पर बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

